Mp Board Half Yearly Exam New Time Table 2022-23
Mp Board Half Yearly Exam Paper 2022-23 की तैयारियां एमपी बोर्ड के द्वारा पूरी कर ली गई है Mp Board Half Yearly Time table 2022 जारी किए जाने के कुछ दिन बाद ही मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 9वीं 10वीं 11वीं 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल 2022-23 में पुनः बदलाव को लेकर आदेश जारी किया है |
Highlights – MP Board Half Yearly New Time Table 2022
Board | Madhyapradesh Board of Secondary Education (MPBSE) |
Exam | Mp Board Half yearly Exam 2022 |
Class | 9th to 12th |
Exam Date | 12 – 19 December 2022 |
Exam Mode | Offline |
Time Table | Yet to be released soon. |
Official Website | mpbse.nic.in |
दरअसल मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा कक्षा नौवीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर 7 नवंबर 2022 को आदेश जारी कर Mp Board Half Yearly Time table 2022 के बारे में विस्तृत रूप से सूचना दी थी पिछले आदेश के अनुसार Class 9th-12th ardhvarshik pariksha 2022-23 तय समय के अनुसार 1 दिसंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जा रही थी | Mp Board ardhvarshik pariksha time table 2022-23 भी मध्य प्रदेश बोर्ड के द्वारा जारी कर दिया गया था गुरुवार 1 दिसंबर 2022 से लेकर गुरुवार 8 सितंबर 2022 तक यह अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जानी थी |
Ardhvarshik Pariksha Time Table 2022-23 Change Mp Board
7 नवंबर को जारी किए गए पुराने आदेश के अनुसार – “शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी संलग्न कर उपलब्ध कराई जा रही है। समय सारणी अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वी अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रातः 08:30 से 11:30 बजे तक तथा कक्षा 10वीं एवं 12वी की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा दोपहर 01:00 से 04:00 बजे तक निर्धारित संलग्न कार्यक्रम अनुसार आयोजित की जाये अर्द्ध वार्षिक परीक्षा शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार नवम्बर माह तक के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम (हटाए गए पाठ्यक्रम को छोड़कर.) के आधार पर आयोजित किया जाना था । ”
लेकिन कुछ कारणों से एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का टाइम टेबल चेंज कर दिया गया है यदि आप भी Mp Board Half Yearly Exam New Time Table 2022-23 के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिए | इस आर्टिकल के माध्यम से Mp Board ardhvarshik pariksha new time table 2022-23 की पूरी जानकारी मिलेगी इसके साथ ही आप यह भी जान पाएंगे कि अर्धवार्षिक परीक्षा आखिरकार किस दिनांक से होगी तथा अर्धवार्षिक परीक्षा में क्या चेंज किए गए हैं |
दरअसल मध्यप्रदेश में इस समय अनुगूंज कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं जिसके कारण कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 स्थगित की जा रही है, शैक्षणिक सत्र 2022-23 के राज्यस्तरीय / संभागस्तरीय “अनुगूज” कार्यक्रम के आयोजन हेतु राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम समिति की बैठक दिनांक 11.11.2022 को प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गए –
- शासकीय विद्यालयों के ऐसे विद्यार्थी जो दिनांक 17.12.2022 को आयोजित राज्यस्तरीय बालरंग प्रतियोगिता 2022 एवं राष्ट्रीय बालरंग में सहभागिता करेंगे ऐसे छात्र छात्राओं की अर्द्धवार्षिक ‘परीक्षायें आगामी दिनाकों को कराई जायेगी।
- 4. समस्त शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षायें माह दिसम्बर 2022 में संपन्न होने के पश्चात प्रदेश के समस्त संभागीय मुख्यालयों पर संभागस्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम आयोजित किये जाये।
- संभागस्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम आयोजन हेतु समस्त संभागीय संयुक्त संचालकों को राशि रुपये 10-10 लाख उपलब्ध कराये जाने हेतु आवंटन मान्यता निधि से जारी की जायेगी। इस हेतु समस्त संभागीय संयुक्त संचालक उनके बैंक खाता क्रमांक, आईएफएससी कोड, बैंक शाखा का नाम, खाता धारक का नाम इस कार्यालय के ईमेल पर शीघ्र उपलब्ध कराये। 6. राज्यस्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग भोपाल होगें।
- समस्त संभागीय अनुगूंज कार्यक्रम के आयोजन का पूर्ण दायित्व संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक का होगा।
- रिहर्सल स्थलों पर एक माह तक रिहर्सल हेतु उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं की प्रतिदिन आवागमन व्यवस्था हेतु तथा प्रति छात्र स्वल्पाहार हेतु राशि रुपये 80 के मान से निर्धारित होगा तथा यह राशि विद्यालयों को प्रदान की जायेगी। इस हेतु संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा की गई मांग के अनुसार मान्यता निधि से राशि का प्रदाय किया जायेगा।
इन कारणों की वजह से मध्य प्रदेश बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित कर Mp Board Half Yearly Exam New Time Table 2022-23 फिर से जारी किया जा रहा है इसके संबंध में विभाग के द्वारा ऑफीशियली आदेश भी जारी कर दिया गया है आदेश की पीडीएफ आप हमारे टेलीग्राम अथवा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त कर लेंगे |
कक्षा 9वीं 10वीं 11वीं 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल 2022-23
मध्य प्रदेश बोर्ड के सभी विद्यार्थी कक्षा 9वीं 10वीं 11वीं 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल 2022-23 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी किए गए Half Yearly Exam New Time Table 2022-23 को डाउनलोड कर सकते हैं, आपको बता दें कि दिनांक 22 नवंबर 2022 को लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा प्रदेश के समस्त संभागीय संयुक्त संचालक समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों तथा समस्त प्राचार्य को शैक्षणिक सत्र 2022 की कक्षा नौवीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा स्थगित करने विषयक आदेश जारी किया गया है इस आदेश के अनुसार –
“विषयातर्गत एवं संदर्भित पत्र के कम में लेख है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा 9वीं से 12वी तक की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा दिनांक 01.12.2022 से 08.12.2022 तक आयोजित होना थी । अपरिहार्य कारणों से उक्त परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा की नई तिथि एवं समय-सारणी पृथक से जारी की जाएगी।”
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 कब होगी
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद यह आपको पता चल गया होगा कि अनुगूंज कार्यक्रम के चलते शिक्षा विभाग के द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु अर्धवार्षिक परीक्षाएं फिलहाल में स्थगित कर दी गई है| एमपी बोर्ड कक्षा नौवीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 अब दिनांक 12 दिसंबर 2022 से 19 दिसंबर 2022 के मध्य आयोजित की जाएगी |
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले अनुगूंज कार्यक्रम के कारण 9वीं से 12वीं कक्षा तक की छमाही परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इन कक्षाओं की परीक्षा अब 12 से 19 दिसंबर तक होगी। पहले इसकी तिथि 1 से 8 दिसंबर थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें यह जिक्र किया गया है की राज्य स्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम 4 एवं 5 दिसंबर को सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में होगा। विभाग की प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम समिति की 11 नवंबर को हुई बैठक में इस कार्यक्रम के संबंध में निर्णय लिया गया था। छमाही परीक्षा खत्म होने के बाद संभागीय स्तर पर अनुगूंज कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Mp Board Class 9th 10th Half Yearly Exam New Time Table 2022-23
दिनांक | दिन | विषय |
---|---|---|
–. 12. 2022 | –वार | अंग्रेजी |
–. 12. 2022 | –वार | गणित/ म्यूजिक/ पेंटिंग |
–. 12. 2022 | –वार | हिंदी |
–. 12. 2022 | –वार | एन. एस. क्यू. एफ वोकेशनल (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क फॉर वोकेशनल एजुकेशन)- 1. आईटी / आईटीईएस 2 प्राइवेट सिक्योरिटी, 3. ब्यूटी एण्ड वेलनेस, 4 इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 5. रिटेल, 6. एपेरल्स मेड अप्स एण्ड होम फर्नीशिंग (सूईंग मशीन ऑपरेटर), 7. एग्रीकल्चर (सोलेनेसियस क्रॉप कल्टीवेटर) 8. ऑटोमोटिव 9.बी. एफ. एस.आई. |
–. 12. 2022 | –वार | विज्ञान |
–. 12. 2022 | –वार | संस्कृत, उर्दू, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी |
–. 12. 2022 | –वार | सामाजिक विज्ञान |
Mp Board Class 11th 12th Half Yearly Exam New Time Table 2022-23
दिनांक | दिन | विषय |
---|---|---|
–. 12. 2022 | –वार | भौतिक शास्त्र / व्यवसाय अध्ययन / इतिहास / एलीमेन्ट ऑफ साइन्स एण्ड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान / ड्राइंग एण्ड पेंटिंग |
–. 12. 2022 | –वार | समाजशास्त्र बायोटेक्नालजी एन.एम.क्यू. एफ वोकेशनल ( नेशनल स्किल्स क्यालिफिकेशन फ्रेमवर्क फॉर वोकेशनल एजुकेशन)- 1. ब्यूटी एण्ड बेलनेस 2. रिटेल 3. एग्रीकल्चर (फ्लोरीकल्चरिस्ट माइक्रोइरीगेशन टेक्नीशियन) 4. प्लबिंग 6 मीडिया एण्ड एंटरटेनमेन्ट इलेक्ट्रनिक्स एण्ड वियर 7. आई. टी. आई. टी. ई. एस. |
–. 12. 2022 | –वार | रसायन शास्त्र / लेखाशास्त्र ( बुक कीपिंग एंड एकाउण्टेसी)/ भूगोल / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य / स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन |
–. 12. 2022 | –वार | संस्कृत/ अंग्रेजी / उर्दू / मराठी |
–. 12. 2022 | –वार | जीव विज्ञान / राजनीति शास्त्र / एनीमल हसबैण्डरी मिल्क ट्रेड पॉल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास |
–. 12. 2022 | –वार | हिंदी |
–. 12. 2022 | –वार | मनोविज्ञान / कृषि / होम साइंस (कला समूह) / इनवायरमेंटल एजुकेशन एण्ड रूरल + डेवलपमेंट इन्टरप्रेन्योरशिप / हायर संकाय) / ड्राइंग एण्ड मैथमेटिक्स/ अर्थशास्त्र कला एवं वाणिज्य संकाय )ड्राइंग एण्ड डिजाइन / भारतीय संगीत / इन्फॉरमेटिक्स प्रैक्टिस |